ऑनलाइन शुरू हुई सब्सिडी आवेदन प्रक्रिया
परिवहन विभाग ने पात्र लाभार्थियों की सुविधा के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था उपलब्ध कराई है। अब नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोग घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। विभाग के अनुसार, आवेदन पूरी तरह डिजिटल माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी होगी।
इन वाहनों पर मिलेगा योजना का लाभ
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सब्सिडी का लाभ केवल उन इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलेगा, जिनकी खरीद 15 मई 2026 या उसके बाद की गई है। योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया, वाणिज्यिक तीनपहिया और चारपहिया वाहनों को शामिल किया गया है। पात्रता पूरी होने पर लाभार्थियों को निर्धारित प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
आवेदन के लिए देनी होगी ये जानकारी
ऑनलाइन आवेदन करते समय वाहन मालिकों को अपने जिले का नाम, वाहन का पंजीकरण (आरसी) विवरण, इंजन और चेसिस नंबर, वाहन खरीद की तिथि, पैन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र आवेदकों को योजना के अंतर्गत सब्सिडी उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
स्वच्छ परिवहन और रोजगार को बढ़ावा
यह योजना मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण-अनुकूल परिवहन रोजगार योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य केवल इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करना ही नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना और इससे जुड़े रोजगार के अवसरों का विस्तार करना भी है।

0 comments:
Post a Comment