पंचायत और नगर निकाय स्तर पर लगेंगे विशेष शिविर
अभियान के तहत जिले की 136 पंचायतों और 5 नगर निकायों में चरणबद्ध तरीके से विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र उपभोक्ताओं को योजना से जुड़ी सभी जरूरी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी और आवेदन प्रक्रिया भी आसान बनेगी।
आवेदन से लेकर तकनीकी सलाह तक पूरी सहायता
विशेष शिविरों में योजना के लिए पंजीकरण, ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, तकनीकी परामर्श, बैंकिंग सहायता और सोलर सिस्टम से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक परिवार योजना का लाभ लेकर अपने घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कर सकें।
पहले दिन यहां से होगी शुरुआत
अभियान का शुभारंभ 20 जुलाई को किया जाएगा। पहले दिन नगर परिषद क्षेत्र के चयनित वार्डों के लाभार्थियों के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श कार्यालय परिसर में विशेष शिविर आयोजित होगा। इसके साथ ही ब्रह्मपुर प्रखंड की एक पंचायत में भी शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन अलग-अलग पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment