1,356 एकड़ जमीन पर बनेगा एयरपोर्ट
प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए कुल 1,356 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। यह जमीन सुल्तानगंज क्षेत्र के पांच गांवों में फैली हुई है। इनमें सबसे अधिक भूमि गनगनियां और मंझली मौजा से ली जाएगी, जबकि कसवा, हथिऔक और सूजापुर की जमीन भी परियोजना का हिस्सा होगी।
किसानों को चार गुना तक मुआवजा
भूमि अधिग्रहण के लिए प्रशासन ने करीब 529 करोड़ रुपये के मुआवजे का प्रस्ताव तैयार किया है। सभी भूमि कृषि श्रेणी की होने के कारण उसका मूल्यांकन नई एमवीआर दरों के आधार पर किया गया है। भूमि अधिग्रहण के प्रावधानों के अनुसार प्रभावित किसानों को निर्धारित एमवीआर मूल्य का चार गुना तक मुआवजा दिए जाने का प्रस्ताव है, जिससे उन्हें बेहतर आर्थिक सहायता मिल सके।
इन जिलों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने के बाद पूर्वी बिहार की हवाई कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। इसका सीधा लाभ भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, खगड़िया, लखीसराय, नवगछिया और पूर्णिया के लोगों को मिलेगा। इसके अलावा कटिहार, किशनगंज, सहरसा और मधेपुरा सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को भी हवाई यात्रा के लिए दूसरे शहरों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा।

0 comments:
Post a Comment