1. खजूर जूस – प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर
खजूर विटामिन्स, आयरन और मिनरल्स का खजाना है। खजूर से बना जूस शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और थकान को दूर करता है। यह खास तौर पर पुरुषों की यौन शक्ति को बढ़ाने में भी मददगार माना जाता है। रातभर भीगे खजूर को दूध या पानी के साथ ब्लेंड करें। सुबह खाली पेट पिएं।
2. बनाना शेक – मसल्स बनाने का नेचुरल तरीका
केला पोटैशियम और कार्ब्स से भरपूर होता है। बनाना शेक पीने से मसल्स मजबूत होते हैं और शरीर को स्थायी ऊर्जा मिलती है। इसमें दूध मिलाने से प्रोटीन की मात्रा और बढ़ जाती है। वर्कआउट के बाद या नाश्ते में पिएं। चाहें तो इसमें शहद या ड्राय फ्रूट्स भी मिला सकते हैं।
3. अनार जूस – दिल से लेकर स्टैमिना तक फायदेमंद
अनार का रस रक्त संचार बेहतर करता है और दिल की सेहत को सुधारता है। यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने और थकावट घटाने में सहायक है। सुबह या शाम के समय एक गिलास ताजा अनार का रस पिएं। पैक्ड जूस की बजाय ताजा जूस फायदेमंद होता है।
0 comments:
Post a Comment