रूस ने भारत को दिया 'SU-57E' फाइटर जेट्स का ऑफर

न्यूज डेस्क: रूस ने वैश्विक रक्षा बाजार में एक बार फिर दमदार वापसी की है। मलेशिया में आयोजित हालिया रक्षा प्रदर्शनी में रूस ने अपनी एडवांस फाइटर जेट्स की जबरदस्त लाइनअप पेश की, जिसमें Su-35S, Su-57E और Su-75 जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान शामिल हैं। इस प्रदर्शनी में रूस ने विशेष रूप से भारत को SU-57E फाइटर जेट की पेशकश की है, जो उसकी पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ विमान है।

भारतीय वायुसेना की जरूरत और रूस का रणनीतिक प्रस्ताव

भारतीय वायुसेना लंबे समय से पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान की तलाश में है, खासतौर पर ऐसे विकल्पों की जिन्हें न केवल उच्च तकनीक से लैस किया गया हो, बल्कि जिनमें टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और लागत प्रभावशीलता जैसी शर्तों को भी पूरा किया जा सके। ऐसे समय में रूस का SU-57E प्रस्ताव भारत के लिए रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

SU-57E न सिर्फ स्टील्थ क्षमता रखता है बल्कि यह लंबी दूरी तक मिशन को अंजाम देने में सक्षम है। इसे अमेरिका के एफ-35 और एफ-22 जैसे अत्याधुनिक विमानों की टक्कर में डिजाइन किया गया है। वहीं, चीन के जे-20 जैसे स्टील्थ फाइटर को चुनौती देने के लिहाज से भी यह विमान भारत के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

तकनीकी सहयोग और ट्रांसफर की पेशकश

रूस की पेशकश केवल फाइटर जेट की बिक्री तक सीमित नहीं है। रूस ने यह भी संकेत दिए हैं कि वह भारत के साथ तकनीकी साझेदारी के लिए तैयार है, जिसमें तकनीक का ट्रांसफर (ToT), लोकल असेंबली और भविष्य में भारतीय मैन्युफैक्चरिंग की संभावना शामिल है। भारत-रूस के पुराने रक्षा सौदों जैसे ब्रह्मोस और सुखोई-30 MKI में भी यह सहयोग देखा गया है।

क्या भारत रूस के SU-57E को चुनेगा?

भारत के लिए यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब देश अपनी सैन्य क्षमताओं को भविष्य की जरूरतों के अनुसार ढालने में जुटा है। रूस का SU-57E सिर्फ एक फाइटर जेट नहीं, बल्कि भारत के रणनीतिक भविष्य में एक बड़ा कदम हो सकता है — विशेष रूप से तब जब चीन की सैन्य ताकत और तकनीकी बढ़त को संतुलित करने की बात हो। हालांकि अभी तक भारत सरकार की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।

क्या है SU-57E की खासियत?

स्टील्थ डिजाइन: रडार से बचने की उन्नत तकनीक

सुपरक्रूज क्षमता: बिना आफ्टरबर्नर के सुपरसोनिक गति से उड़ान

एडवांस्ड एविऑनिक्स: मल्टीरोल क्षमताओं के साथ अत्याधुनिक सेंसर और हथियार सिस्टम

लंबी दूरी तक हमला: सटीकता के साथ गहराई में जाकर हमला करने की क्षमता मौजूद हैं।

0 comments:

Post a Comment