1. गूलर (Cluster Fig): छुपा हुआ स्वास्थ्य रक्षक
गूलर को अक्सर आम फल या पेड़ समझकर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है, लेकिन इसकी उपयोगिता कमाल की है। आयुर्वेद के अनुसार, गूलर पुरुषों की कमजोरी दूर करने, वीर्यवृद्धि और यौन शक्ति बढ़ाने में बहुत सहायक होता है।
गूलर के फायदे:
गूलर का फल व टहनी यौन शक्ति में सुधार लाते हैं।
यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी उपयोगी।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
डाइजेशन सुधारता है, जिससे शरीर में पोषक तत्व बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं।
गूलर के फल को सुखाकर चूर्ण के रूप में सेवन करना या सब्जी बनाकर खाना, दोनों ही तरीके लाभकारी हैं।
2. सहजन (Drumstick/Moringa): पोषण से भरपूर सुपरफूड
सहजन एक ऐसा पौधा है जिसकी पत्तियों, फली और फूल — सभी का इस्तेमाल औषधीय रूप से किया जाता है। इसे 'सुपरफूड' कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इसके सेवन से पुरुषों की कई तरह की समस्या ठीक हो जाती हैं।
सहजन के फायदे:
टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाता है, जिससे मर्दों की ताकत और यौन स्वास्थ्य में सुधार होता है।
प्रोटीन और आयरन का बेहतरीन स्रोत, जो थकान और कमजोरी से बचाता है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है, जिससे शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम बनता है।
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर, जो हृदय और लिवर की सुरक्षा करता है।
0 comments:
Post a Comment