8वें वेतन आयोग से किसे होगा फायदा?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में लोकसभा में जानकारी दी कि नया वेतन आयोग देश के सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ देगा। इसमें रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग सहित अन्य हितधारकों को शामिल किया गया है। नए आयोग से न सिर्फ मौजूदा कर्मचारी बल्कि रिटायर्ड पेंशनर्स को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
फिटमेंट फैक्टर पर आधारित संभावित वेतनवृद्धि
वेतन बढ़ाने की प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण होता है फिटमेंट फैक्टर, जो मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नया वेतन तय करता है। अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से फिटमेंट फैक्टर की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 1.92, 2.28, या 2.86 में से कोई एक हो सकता है।
सैलरी स्लैब के हिसाब से संभावित वेतन बढ़ोतरी का अनुमान दिया गया है:
₹30,200 की बेसिक सैलरी वालों का नया वेतन:
1.92 फैक्टर पर: ₹57,984
2.28 फैक्टर पर: ₹68,856
2.86 फैक्टर पर: ₹86,372
₹40,600 की बेसिक सैलरी वालों का नया वेतन:
1.92 फैक्टर पर: ₹77,952
2.28 फैक्टर पर: ₹92,568
2.86 फैक्टर पर: ₹1,16,116
₹50,400 की बेसिक सैलरी वालों का नया वेतन:
1.92 फैक्टर पर: ₹96,768
2.28 फैक्टर पर: ₹1,14,912
2.86 फैक्टर पर: ₹1,44,144
₹61,000 की बेसिक सैलरी वालों का नया वेतन:
1.92 फैक्टर पर: ₹1,17,120
2.28 फैक्टर पर: ₹1,39,080
2.86 फैक्टर पर: ₹1,74,460
₹70,000 की बेसिक सैलरी वालों का नया वेतन:
1.92 फैक्टर पर: ₹1,34,400
2.28 फैक्टर पर: ₹1,59,600
2.86 फैक्टर पर: ₹2,02,200
0 comments:
Post a Comment