प्रशासनिक सेवाओं में नई ऊर्जा
प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में कई अनुभवी और योग्य नाम शामिल हैं, जिन्होंने जिला प्रशासन में लंबे समय तक सेवाएं दी हैं। इन अधिकारियों को अब ज़िला स्तर पर और अधिक महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी।
प्रमोट किए गए प्रमुख अधिकारी
पदोन्नति पाने वाले प्रमुख अधिकारियों में ऋतुराज शुक्ला, अजय कुमार (चतुर्थ), सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ, सुनील कुमार सिंह (प्रथम), विश्वदीपक त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, अलख शुक्ला, पूजा चौधरी, प्रकाश सिंह यादव, बृजेश कुमार (प्रथम), संध्या यादव, वीरेन्द्र प्रताप, अनुराग, चन्द्र गुप्त सागर, प्रशांत अवस्थी, ऋषि कुमार मिश्रा, अमित त्रिपाठी और रवीन्द्र विक्रम जैसे नाम शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, सुशील कुमार भारती, रोशन सोलंकी, कुमकुम मिश्रा, ललिता देवी, शैल कुमारी, दिलीप कुमार, जितेन्द्र सिंह चाहर, उमेश चंद्र यादव, सत्येन्द्र कुमार मौर्य, हेमन्त कुमार, सत्य प्रकाश गुप्ता, दीपेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, सरिता, अभिजीत गौरव, संजय कुमार (तृतीय), सचिन पंवार, हेमराज सिंह बोनल और मीना गौड़ को भी तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया है।
एसडीएम पद पर भी हुई थी पदोन्नति
आपको बता दें की इससे पहले उत्तर प्रदेश की सरकार ने 63 तहसीलदारों को प्रमोट कर एसडीएम (उपजिलाधिकारी) के पद पर तैनात किया था। यह लगातार दूसरी बार है जब प्रशासनिक ढांचे में बड़े स्तर पर बदलाव कर अधिकारियों को तरक्की दी गई है।

0 comments:
Post a Comment