वडोदरा में 'Plant Attendant' के 75 पदों पर भर्ती

वडोदरा: गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (GSECL) ने प्लांट अटेंडेंट ग्रेड-I के 75 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती वडोदरा सहित गुजरात राज्य के विभिन्न प्लांट्स के लिए की जा रही है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 24 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत जानकारी GSECL की आधिकारिक वेबसाइट www.gsecl.in पर उपलब्ध है।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी:

कुल पदों की संख्या: 75

पद का नाम: प्लांट अटेंडेंट ग्रेड-I

वेतनमान: ₹22,750 – ₹26,650 प्रति माह

आयु सीमा: अधिकतम 35 वर्ष

योग्यता: 

इलेक्ट्रिकल – डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल – डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (न्यूनतम 55% अंक और अंतिम वर्ष या 5वें-6वें सेमेस्टर में ATKT नहीं होना चाहिए)

आवेदन शुल्क:

सामान्य, SEBC और EWS वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 (GST सहित), जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और PwD वर्ग के लिए ₹250 (GST सहित)

आवेदन प्रक्रिया:

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए www.gsecl.in पर जाएं और करियर सेक्शन में संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जुलाई 2025

0 comments:

Post a Comment