AICPI आंकड़ों ने किया इशारा, सरकार देगी तोहफा
7वें वेतन आयोग के तहत DA की गणना AICPI (All India Consumer Price Index) के आधार पर की जाती है। यह इंडेक्स श्रम मंत्रालय के लेबर ब्यूरो द्वारा हर महीने जारी किया जाता है। जनवरी से जून 2025 तक के आंकड़े अब आ चुके हैं, और जून महीने में AICPI इंडेक्स 145.0 अंक तक पहुंच गया है।
इस डेटा के आधार पर, जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता 58% किए जाने की पूरी संभावना है। सरकार आमतौर पर दशमलव के बाद के आंकड़े नहीं जोड़ती, इसलिए 58% का आंकड़ा लगभग तय माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि होगी।
कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? जानिए पूरी गणना
अगर आपकी बेसिक सैलरी ₹40,000 है, तो 3% की बढ़ोतरी से हर महीने आपकी जेब में ₹1,200 का सीधा फायदा होगा। पुराना DA (55%) = ₹22,000, नया DA (58%) = ₹23,200, मासिक बढ़ोतरी = ₹1,200, सालाना बढ़ोतरी = ₹14,400, जिन कर्मचारियों की बेसिक-पे इससे ज्यादा है, उन्हें और अधिक लाभ मिलेगा। यह फायदा पेंशनभोगियों को भी मिलेगा, क्योंकि पेंशन पर भी DA लागू होता है।
कब होगा आधिकारिक ऐलान?
हालांकि यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जा रही है, लेकिन सरकार इसका आधिकारिक ऐलान आमतौर पर सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में करती है। इस दौरान कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी जाती है और इसके बाद अधिसूचना जारी होती है।
क्या कह रहे हैं जानकार?
वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए DA में बढ़ोतरी जरूरी थी। AICPI इंडेक्स में जो स्थिरता और बढ़त देखी गई है, वह कर्मचारियों को राहत देने वाली है।
0 comments:
Post a Comment