यूपी के इस जिले में 12वीं तक स्कूल बंद, आदेश जारी

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कड़ाके की सर्दी और सीमित दृश्यता को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का बड़ा फैसला किया है। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश के अनुसार, नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 12 और 13 जनवरी को बंद रहेंगे। इस निर्णय के पीछे मुख्य कारण शून्य दृश्यता और घने कोहरे की संभावना बताया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन स्कूलों में प्री-बोर्ड या प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी जारी है, वे अपनी गतिविधियाँ नियमित रूप से जारी रख सकते हैं।

इस बीच, स्कूल प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प भी शुरू कर दिया है। कई स्कूलों ने संदेश और नोटिस भेजकर ऑनलाइन पढ़ाई की जानकारी साझा की है। ताकि बच्चों की पढ़ाई में बाधा न आये।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को आगरा में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही विभाग ने 12 और 13 जनवरी को घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसे को देखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment