जनवरी में बढ़ सकता है DA और DR
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स को मिलने वाली महंगाई राहत (DR) औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी AICPI-IW पर आधारित होती है। हाल ही में नवंबर 2025 का AICPI-IW आंकड़ा 148.2 दर्ज किया गया है।
इस सूचकांक में रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में हुए बदलाव को शामिल किया जाता है। वर्तमान ट्रेंड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2026 में DA/DR में 5 प्रतिशत अंक तक की बढ़ोतरी संभव हो सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला दिसंबर 2025 के आंकड़े आने के बाद ही सरकार करेगी।
63% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 58% DA मिल रहा है, जिसे जुलाई 2025 में 4% बढ़ाया गया था। यदि जनवरी में 5% की बढ़ोतरी होती है, तो DA 61% से 63% के बीच पहुंच सकता है। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स की मासिक आय में सीधा इजाफा होगा, जो बढ़ती महंगाई से निपटने में मददगार साबित हो सकता है।
इसका कितने लोगों को होगा फायदा?
अगर जनवरी 2026 में DA/DR बढ़ोतरी को मंजूरी मिलती है, तो इसका फायदा 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। मौजूदा आर्थिक हालात में यह बढ़ोतरी घरेलू खर्चों को संतुलित करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

0 comments:
Post a Comment