गुजरात पुलिस में बंपर भर्ती 2026: 950 पदों पर सुनहरा अवसर

गांधीनगर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुजरात से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (GPRB) ने वर्ष 2026 में पुलिस विभाग के विभिन्न तकनीकी और ड्राइविंग पदों पर कुल 950 रिक्तियों के लिए भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जिनके पास 12वीं, आईटीआई या बी.टेक/बीई जैसी तकनीकी योग्यता है।

किन पदों पर होगी भर्ती

पुलिस सब इंस्पेक्टर (मोटर ट्रांसपोर्ट) – 35 पद

हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक (ग्रेड-1) – 45 पद

पुलिस सब इंस्पेक्टर (वायरलेस) – 172 पद

तकनीकी ऑपरेटर – 698 पद

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों के पास बी.टेक/बीई, आईटीआई या 12वीं पास की योग्यता होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की बात करें तो पीएसआई (मोटर ट्रांसपोर्ट) पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित हैं। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों का वेतन

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 40,800 रुपये से 49,600 रुपये प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के तहत अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।

आवेदन शुरू होने की तिथि: 09 जनवरी 2026 (दोपहर 2:00 बजे से)

आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)

आवेदन के लिए वेबसाइट: ojas.gujarat.gov.in या gprb.gujarat.gov.in

0 comments:

Post a Comment