1 .स्टेनोग्राफर भर्ती 2026: 12वीं पास को मौका
पहली भर्ती स्टेनोग्राफर पदों के लिए निकाली गई है, जो खासतौर पर 12वीं पास युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। बीपीएससी द्वारा कुल 15 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से होगी।
आवेदन 12 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा कर सकते हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका मानी जा रही है जो कम शैक्षणिक योग्यता में भी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।
2 .प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती 2026: ग्रेजुएट्स के लिए अवसर
वहीं दूसरी ओर बीपीएससी ने प्रोजेक्ट मैनेजर पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत कुल 9 पदों को भरा जाएगा। इसमें किसी भी विषय में स्नातक के साथ-साथ बीए, बीएससी, बीफार्मा, बीटेक/बीई और एमबीए/पीजीडीएम जैसे प्रोफेशनल कोर्स करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, जो 8 जनवरी 2026 से शुरू होकर 29 जनवरी 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार बीपीएससी की वेबसाइट के माध्यम से सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी का सपना देख रहे थे, उनके लिए यह सही समय है कि वे समय पर आवेदन करें और अपनी तैयारी को मजबूत करें।

0 comments:
Post a Comment