पथरी क्यों होती है?
पथरी बनने के कई कारण होते हैं। शरीर में पानी की कमी, अधिक नमक या प्रोटीन का सेवन, मोटापा, अनियमित आहार और कुछ चिकित्सकीय स्थितियां जैसे मूत्र संक्रमण या यूरिक एसिड की अधिकता पथरी के प्रमुख कारण माने जाते हैं।
पथरी के मुख्य 4 प्रकार
1 .कैल्शियम की पथरी: सबसे आम प्रकार की पथरी कैल्शियम ऑक्सलेट या कैल्शियम फॉस्फेट से बनती है। यह अधिकतर उन लोगों में होती है जो कैल्शियम युक्त आहार या ऑक्सलेट युक्त खाद्य पदार्थ अधिक लेते हैं।
2 .यूरिक एसिड की पथरी: यह पथरी तब बनती है जब शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है। अक्सर यह उन लोगों में होती है जो ज्यादा मांसाहारी आहार या डिहाइड्रेशन का शिकार होते हैं।
3 .स्ट्रुवाइट पथरी: स्ट्रुवाइट पथरी आमतौर पर मूत्र संक्रमण के कारण बनती है। यह जल्दी बढ़ती है और कभी-कभी बड़ी पथरी का रूप ले लेती है।
4 .सिस्टीन की पथरी: यह सबसे दुर्लभ प्रकार की पथरी है और वंशानुगत कारणों से होती है। यह पथरी सिस्टीन नामक अमीनो एसिड के उच्च स्तर के कारण बनती है।
बचाव और सावधानियां
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना।
नमक और प्रोटीन के सेवन को संतुलित रखना।
संतुलित आहार, जिसमें फल और सब्जियां शामिल हों।
मूत्र संबंधी किसी भी समस्या पर समय पर डॉक्टर से परामर्श।

0 comments:
Post a Comment