क्या है खेत तालाब योजना?
आपको बता दें की खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक स्कीम है, जिसका उद्देश्य है: बारिश का पानी इकट्ठा करना, खेतों में सिंचाई की सुविधा प्रदान करना, किसानों की आय बढ़ाने के नए रास्ते खोलना हैं।
सरकार देगी 50% सब्सिडी
इस योजना के तहत तालाब की कुल लागत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए तय की गई है। सरकार इस योजना के तहत किसानों को 50% अनुदान यानी 52,500 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में देती है। अनुदान दो किस्तों में जारी किया जाता है।
आवेदन की प्रक्रिया
किसान इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद अधिकारी साइट पर जाकर निरीक्षण करते हैं। मंजूरी मिलने के बाद किसान को 30 दिन के भीतर तालाब निर्माण करवाना होता है।
किसानों को होंगे ये फायदे
खेतों की सिंचाई आसान और सस्ती हो जाती है।
बारिश का पानी संग्रहित होता है, जिससे सूखे के समय सिंचाई में मदद मिलती है।
सिंघाड़ा और मखाना जैसी फसलों की खेती से किसानों की आमदनी में वृद्धि होती है।
यह योजना कृषि उत्पादन के साथ-साथ किसानों की आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।
तालाब के माध्यम से मछली पालन और मोती की खेती जैसे आय के नए साधन उपलब्ध होते हैं।

0 comments:
Post a Comment