यूपी में किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार दे रही बड़ी सौगात!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल की शुरुआत किसानों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी के साथ की है। छोटे और सीमांत किसानों तक खेती में आधुनिक तकनीक पहुंचाने और फसल अवशेष जलाने की समस्या पर रोक लगाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल की है। इसके तहत कृषि विभाग की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी दी जा रही है।।

8 जनवरी से शुरू हुए आवेदन

कृषि मशीनीकरण योजना के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र खरीदने के लिए आवेदन 8 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक किसान 21 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान

राज्य सरकार की इस योजना के तहत कई तरह के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है, जिनमें प्रमुख हैं, फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े एकल कृषि यंत्र, बैच ड्रायर, मक्का सोलर और पॉपिंग मशीन (त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत)

कितना मिलेगा अनुदान

कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इससे किसान कम लागत में आधुनिक मशीनें खरीद सकेंगे और खेती को ज्यादा लाभकारी बना पाएंगे।

आवेदन कैसे करें

किसान उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

टोकन मनी

आवेदन के दौरान किसानों को यंत्र की कीमत के अनुसार टोकन मनी ऑनलाइन जमा करनी होगी। ₹10,000 से ₹1 लाख तक के अनुदान वाले यंत्रों के लिए ₹2,500, ₹1 लाख से अधिक अनुदान वाले यंत्रों के लिए ₹5,000, जो किसान खेती को आसान, सस्ता और उन्नत बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह योजना किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

0 comments:

Post a Comment