8th Pay Commission: ₹29,200 बेसिक-पे वालों की नई सैलरी?

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी हमेशा चर्चा का विषय रही है, और इसे तय करने में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) की सबसे अहम भूमिका होती है। बेसिक सैलरी का निर्धारण इसी फैक्टर के आधार पर होता है।

फिटमेंट फैक्टर क्या है?

फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा गुणांक है जिससे मौजूदा बेसिक पे को गुणा करके नई सैलरी तय की जाती है। उदाहरण के लिए, 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। इस वजह से न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी।

8वें वेतन आयोग में संभावित फिटमेंट फैक्टर

8वें वेतन आयोग के लिए तीन अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर्स की चर्चा हो रही है: 1.92, 2.08, 2.86, यह फैक्टर तय करेगा कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितना इजाफा होगा।

नई बेसिक सैलरी कैसे तय होगी?

नई बेसिक सैलरी निकालने का आसान तरीका यह है: नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर। उदाहरण: ₹29,200 बेसिक-पे वाले कर्मचारी के लिए फिटमेंट फैक्टर के आधार पर उसकी नई सैलरी कुछ इस प्रकार होगी:

फिटमेंट फैक्टर: नई बेसिक सैलरी (लगभग)

1.92 फिटमेंट फैक्टर पर नई बेसिक सैलरी (लगभग) ₹56,064

2.08 फिटमेंट फैक्टर पर नई बेसिक सैलरी (लगभग) ₹60,736

2.86 फिटमेंट फैक्टर पर नई बेसिक सैलरी (लगभग) ₹83,512

इससे साफ है कि फिटमेंट फैक्टर जितना अधिक होगा, कर्मचारियों की सैलरी में उतना बड़ा इजाफा होगा। हालांकि ये अभी अनुमान हैं, असली बातें सरकार के आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएगी।

0 comments:

Post a Comment