1 .ECHS गया भर्ती 2026: 68 पदों पर नियुक्ति
ECHS गया के अंतर्गत कुल 68 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें ड्राइवर, क्लर्क और अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, डिप्लोमा, GNM, B.Sc, BDS, B.Pharma और MBBS तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ECHS गया भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
2 .ECHS बिहार भर्ती 2026: 109 पदों पर मौका
ECHS बिहार के अंतर्गत इससे भी बड़ी भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 109 पदों को भरा जाएगा। इसमें क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), फार्मासिस्ट, नर्स, लैब टेक्नीशियन और अन्य मेडिकल व प्रशासनिक पद शामिल हैं। इस भर्ती में 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, डिप्लोमा, D.Pharm, DMLT, GNM, B.Sc, B.Pharma, BDS और MS/MD जैसी योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ECHS बिहार भर्ती के लिए आवेदन 20 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं।
आवेदन कैसे करें
दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित पते पर भेजना होगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, आवेदन फॉर्म और अधिसूचना ECHS की आधिकारिक वेबसाइट echs.gov.in पर उपलब्ध है।

0 comments:
Post a Comment