आपको बता दें की इस भर्ती में दो पद अनारक्षित हैं, जबकि एक पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए आरक्षित रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता और अनुभव:
आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इतिहास, अर्थशास्त्र या सामाजिक विज्ञान में स्नातकोत्तर होना आवश्यक है और न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक हासिल होना चाहिए। इसके अलावा, किसी मान्यता प्राप्त सामाजिक शोध संस्थान या विश्वविद्यालय में कम से कम दो वर्ष का शोध अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को 10 अंकों की वरीयता दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया:
शोध पदाधिकारी का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उम्मीदवार के शोध और विश्लेषणात्मक कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
BPSC की यह पहल राज्य में शोध और प्रशासनिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है। इस भर्ती से योग्य और उत्साही युवाओं को सरकारी सेवा में प्रवेश का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें, आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी हैं।

0 comments:
Post a Comment