योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, नागरिकों के लिए खुशखबरी

लखनऊ। राज्य सरकार ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए फैमिली आईडी कार्ड की शुरूआत की है। इस नई व्यवस्था के जरिए राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र परिवारों तक पहुँचाया जाएगा।

फैमिली आईडी से मिलेगा तेज़ और पारदर्शी लाभ

फैमिली आईडी कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज रहती है। यह एक 12 अंकों का विशिष्ट पहचान नंबर होता है, इसके माध्यम से डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे जोड़ा जा रहा है। इस प्रक्रिया से फर्जी लाभार्थियों की पहचान करना और लाभ वितरण में गड़बड़ी रोकना आसान हो गया है।

आधार और मोबाइल लिंक अनिवार्य

फैमिली आईडी के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर होना अनिवार्य है। साथ ही आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करना जरूरी है, ताकि OTP के जरिए सत्यापन किया जा सके। यदि मोबाइल नंबर बदल गया है, तो नया नंबर आधार से लिंक कराना आवश्यक है।

गरीब और जरूरतमंद तक सीधे पहुंच

योगी सरकार का उद्देश्य है कि गरीब, किसान, महिला, श्रमिक, बुजुर्ग और दिव्यांग जैसे पात्र लाभार्थियों तक सरकारी सहायता समय पर पहुंचे। फैमिली आईडी कार्ड की प्रणाली के माध्यम से अब योजनाएं सीधे और पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों तक पहुँच रही हैं, जिससे सामाजिक सुरक्षा में मजबूती आई है।

कुल 98 योजनाओं का होगा फायदा

उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की कुल 98 जनकल्याणकारी योजनाएं अब इस प्रणाली से जुड़ी हैं। इस नए मॉडल से प्रदेश के 15 करोड़ 7 लाख से अधिक नागरिकों को फायदा मिल रहा है। फैमिली आईडी पोर्टल पर अब तक 44 लाख से अधिक नागरिकों ने आवेदन किया है।

भागदौड़ खत्म, समय की बचत

फैमिली आईडी कार्ड लागू होने के बाद नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों में प्रमाण पत्रों के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। एक बार पंजीकरण होने के बाद, सभी योजनाओं के लिए आवश्यक जानकारी डेटाबेस से सीधे उपलब्ध हो जाती है। इससे समय, धन और श्रम की बचत होती है।

राशन कार्ड का भी लाभ

सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि जो परिवार किसी कारणवश राशन कार्ड से वंचित हैं, वे भी फैमिली आईडी के जरिए सरकारी योजनाओं में शामिल हो सकें। इसके लिए विशेष पंजीकरण प्रक्रिया बनाई गई है ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी बाहर न रहे।

0 comments:

Post a Comment