नई व्यवस्था क्या है?
दरअसल, स्मार्ट मीटर में सामान्यत: बैलेंस खत्म होते ही बिजली कट जाती थी। इससे खासकर रात में परेशानी होती थी, जब रिचार्ज कराना मुश्किल हो जाता था। अब विभाग ने आदेश दिया है कि यदि स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म हो जाता है तो भी उपभोक्ताओं को 72 घंटे तक बिजली मिलेगी। इस दौरान लोग अपने मीटर को रिचार्ज करा सकते हैं।
माइनस बैलेंस में भी बिजली
नई सुविधा के तहत, यदि मीटर का बैलेंस माइनस में चला जाता है तो भी उपभोक्ता 72 घंटे तक बिजली का लाभ ले सकते हैं। हालांकि यह सुविधा प्रत्येक महीने केवल एक बार उपलब्ध होगी। इसका उद्देश्य आकस्मिक स्थिति में उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाना है।
लंबे समय तक भी सुविधा
अगर स्मार्ट मीटर का बैलेंस सात दिनों तक माइनस में चलता है, तब भी उपभोक्ता इस राहत का लाभ उठा सकेंगे। बिजली विभाग का कहना है कि यह उपाय स्थायी समाधान नहीं है, बल्कि आपातकालीन परिस्थिति में अस्थायी राहत देने के लिए लागू किया गया है।
इस सुविधा का इस्तेमाल कैसे करें?
आपको बता दें की स्मार्ट मीटर पर लगा बड़ा काला बटन इस सुविधा का माध्यम है। उपभोक्ता को बिना रिचार्ज के 30 सेकंड तक इस बटन को दबाकर रखना होगा, जिससे मीटर सक्रिय हो जाएगा और बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। यदि उपभोक्ता 72 घंटे के भीतर रिचार्ज नहीं कराते हैं, तो उसके बाद ही बिजली कटेगी। इस प्रकार यह व्यवस्था अचानक बिजली कटने की समस्या से निजात दिलाती है।

0 comments:
Post a Comment