शिक्षा को आसान बनाने वाला कदम
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना है। इसके तहत छात्र बिना किसी गारंटी के 4 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण प्राप्त कर सकते हैं। पढ़ाई पूरी होने के बाद इसे आसान किस्तों में चुकाया जा सकता है।
योजना की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (GER) में वृद्धि हुई है और हजारों युवा इस योजना के सहारे रोजगार पा चुके हैं। इसका लाभ लेने के लिए आप भी ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
योजना का महत्व
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना न केवल शिक्षा तक पहुंच बढ़ाती है, बल्कि युवाओं को स्वावलंबी और रोजगारपरक बनाती है। यह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है, क्योंकि पारंपरिक रूप से उच्च शिक्षा उनके लिए दूर की कौड़ी मानी जाती थी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:
आधार कार्ड और पैन कार्ड, बैंक खाता।
निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र।
शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (10वीं और 12वीं की मार्कशीट)।
संस्थान में प्रवेश का प्रमाण (Admission Letter) और फीस का विवरण।
आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट: 7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in

0 comments:
Post a Comment