उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत आयोजित होने वाले इन रोजगार मेलों में हर मंडल स्तर पर बड़ी संख्या में नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी। योजना के अनुसार, प्रत्येक मंडल में लगभग 100 कंपनियों की भागीदारी होगी और हर मंडल से 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह पहल प्रदेश में रोजगार के नए रास्ते खोलने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।
9 जनवरी को
मेगा रोजगार मेला का पहला चरण 9 जनवरी को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जाएगा। इसमें लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और बरेली मंडल के युवा शामिल हो सकेंगे।
16 जनवरी को
इसके बाद 16 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल में रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
23 जनवरी को
तीसरे चरण में 23 जनवरी को झांसी, चित्रकूट और आगरा मंडल के युवाओं को अवसर मिलेगा और नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी।
30 जनवरी को
चौथा चरण 30 जनवरी को गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन और आजमगढ़ मंडल में आयोजित होगा और युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
6 फरवरी को
इस श्रृंखला का अंतिम चरण 6 फरवरी को वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज मंडल में संपन्न किया जाएगा और नौकरी उपलब्ध होगी।
युवाओं की योग्यता
इन रोजगार मेलों की खास बात यह है कि इनमें विभिन्न शैक्षिक योग्यताओं वाले युवा भाग ले सकते हैं। आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग के साथ-साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक तक पढ़े युवा भी आवेदन कर सकते हैं। इससे लगभग हर वर्ग के युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।
आपको बता दें की इस मेले में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, होंडा, बजाज और पेटीएम जैसी जानी-मानी कंपनियां शामिल होंगी। चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले युवाओं को करीब 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन वाली नौकरियों की पेशकश की जाएगी।
0 comments:
Post a Comment