आवेदन प्रक्रिया और समयसीमा
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 2 फरवरी 2026 तक पूरी की जा सकती है। इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bihar.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पद का विवरण और वेतन
इस भर्ती में कुल 15 स्टेनोग्राफर पदों के लिए चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल–4 के अनुसार 25,500 से 81,100 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। स्टेनोग्राफर पद के लिए हिंदी और अंग्रेजी में शॉर्टहैंड का ज्ञान और कंप्यूटर टाइपिंग/बेसिक कंप्यूटर स्किल्स होना जरूरी है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: सामान्य वर्ग (पुरुष)– 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) एवं सामान्य वर्ग (महिला)– 40 वर्ष, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला)– 42 वर्ष, (आयु गणना 01 अगस्त 2025 के अनुसार होगी)
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को केवल 100 रुपये का परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। ध्यान दें, यदि उम्मीदवार आधार नंबर को पहचान पत्र के रूप में ऑनलाइन आवेदन में नहीं दर्ज करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 200 रुपये बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लेखन परीक्षा और प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) टेस्ट शामिल होंगे। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो बिहार में सरकारी नौकरी के माध्यम से स्थिर और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in

0 comments:
Post a Comment