1. लगातार थकान और कमजोरी
अगर पर्याप्त आराम के बाद भी शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है, तो यह विटामिन D या B12 की कमी का संकेत हो सकता है। B12 की कमी से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण प्रभावित होता है, जिससे कमजोरी और सुस्ती बनी रहती है।
2. हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द
विटामिन D कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द रहने लगता है। बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं में भी यह समस्या तेजी से बढ़ रही है।
3. हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन
विटामिन B12 नसों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर हाथ-पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन या जलन जैसी समस्या हो सकती है। लंबे समय तक कमी बनी रहने पर नसों को स्थायी नुकसान भी हो सकता है।
4. बार-बार बीमार पड़ना
अगर सर्दी-खांसी या अन्य संक्रमण जल्दी हो रहे हैं, तो यह कमजोर इम्यून सिस्टम का संकेत है। विटामिन D रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इसकी कमी से शरीर बीमारियों से लड़ने में कमजोर पड़ जाता है।
5. मूड खराब रहना और ध्यान की कमी
विटामिन D और B12 दोनों ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े हैं। इनकी कमी से चिड़चिड़ापन, उदासी, डिप्रेशन जैसे लक्षण और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है।
.png)
0 comments:
Post a Comment