केंद्रीय कर्मचारियों के DA में वृद्धि की संभावना, आ सकती खुशखबरी

नई दिल्ली। दरअसल नए साल 2026 के आगाज के साथ ही 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें प्रभावी हो गई हैं, हालांकि अभी सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ हैं। वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सबसे बड़ी चिंता अब महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) की है। हर छह महीने में होने वाले रिवीजन के समय के कारण जनवरी 2026 में डीए और डीआर में बढ़ोतरी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

क्या है वर्तमान स्थिति

केंद्र सरकार ने जुलाई 2025 में DA में 3% की बढ़ोतरी की थी, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का कुल DA/DR 58% हो गया। इससे पहले जनवरी 2025 में भत्ता 2% बढ़ा था। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 में DA लगभग 59.93% हो सकता है, जिसे सरकार परंपरागत रूप से 60% तक गोल कर सकती है।

कैसे होगा रिवीजन

DA में यह बढ़ोतरी 18 महीने की अवधि को प्रभावित कर सकती है और 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को भी प्रभावित कर सकती है। आयोग को नवंबर 2025 में अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इस अवधि में जनवरी 2026, जुलाई 2026, जनवरी 2027 और जुलाई 2027 में DA/DR बढ़ने की संभावना है।

फिटमेंट फैक्टर पर असर

यदि चारों चरणों में कुल DA वृद्धि 8% के बजाय 10% तक पहुंचती है, तो इसका सीधा असर फिटमेंट फैक्टर पर होगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, पेंशन और एरियर में और अधिक बढ़ोतरी संभव है। इससे लंबे समय तक उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवन यापन में राहत मिलेगी।

कर्मचारियों के लिए संकेत

वर्तमान स्थिति और आंकड़ों के आधार पर जनवरी में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को अतिरिक्त भुगतान की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम निर्णय सरकारी आंकड़े और CPI-IW की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों के मासिक खर्च और बचत दोनों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

0 comments:

Post a Comment