यूपी में PGT, TGT और अन्य पदों पर आवेदन शुरू

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश में सरकारी और शैक्षिक क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सैैनिक स्कूल मैनपुरी ने वर्ष 2026 के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में PGT, TGT, वार्ड बॉय, काउंसलर, नर्सिंग सिस्टर, PTI-कम-मैट्रॉन, लैब असिस्टेंट (फिजिक्स और केमिस्ट्री) समेत विभिन्न पद शामिल हैं।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 10 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार 20,000 रुपये से लेकर 47,600 रुपये प्रति माह वेतन के साथ अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 26 जनवरी 2026 है। आवेदन फॉर्म और अन्य आवश्यक जानकारी सैैनिक स्कूल मैनपुरी की आधिकारिक वेबसाइट www.sainikschoolmainpuri.com  पर उपलब्ध हैं।

इस भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यताएँ पद के अनुसार अलग-अलग हैं। उदाहरण के लिए: PGT पद के लिए किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और B.Ed आवश्यक है। TGT पद के लिए स्नातक और B.Ed/CTET प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। वार्ड बॉय, काउंसलर और नर्सिंग सिस्टर जैसे पदों के लिए संबंधित डिप्लोमा या डिग्री रखी गई है। उम्र सीमा भी पद के अनुसार 18 से 50 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

क्यों है यह अवसर खास

सैैनिक स्कूल मैनपुरी जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी न केवल स्थिरता और सम्मान देती है, बल्कि इसमें पेशेवर विकास और अनुभव के अच्छे अवसर भी मिलते हैं। जिन उम्मीदवारों को शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य देखभाल और प्रशासनिक कार्यों में रुचि है, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है।

ऑफलाइन आवेदन शुरू: 8 जनवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जनवरी 2026

0 comments:

Post a Comment