किन पदों पर होगी भर्ती
SBI द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कुल 1146 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये पद बैंक के वेल्थ मैनेजमेंट और कस्टमर रिलेशन से जुड़े हुए हैं। प्रमुख पदों में शामिल हैं VP Wealth SRM, AVP Wealth RM, Customer Relationship Executive, ये सभी पद बैंक के महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े हैं, जहां अनुभव और प्रोफेशनल स्किल्स को खास महत्व दिया जाता है।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती प्रक्रिया में वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन या MBA/PGDM की डिग्री प्राप्त की हो। बैंक ने यह भर्ती खासतौर पर ऐसे युवाओं के लिए निकाली है जो कॉर्पोरेट बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट या कस्टमर रिलेशन जैसे क्षेत्रों में काम करने की इच्छा रखते हैं।
आवेदन की तिथि और प्रक्रिया
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जनवरी 2026
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल sbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।
क्यों खास है यह मौका
SBI में नौकरी का मतलब सिर्फ एक अच्छी सैलरी ही नहीं, बल्कि मजबूत करियर ग्रोथ, देश की प्रतिष्ठित संस्था में काम करने का अनुभव, प्रोफेशनल स्किल्स को निखारने का अवसर। इन सभी कारणों से यह भर्ती युवाओं के लिए बेहद आकर्षक मानी जा रही है।

0 comments:
Post a Comment