बिहार में आ रही “शिक्षक” की बंपर भर्ती, युवा रहें तैयार!

पटना। बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नया साल बड़ी उम्मीदें लेकर आ रहा है। लंबे समय से जिस भर्ती प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा था, वह अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। एसटीईटी 2025 का परिणाम जारी होते ही राज्य में चौथे चरण की शिक्षक बहाली (टीआरई-4) की प्रक्रिया आगे बढ़ने वाली है। इससे हजारों अभ्यर्थियों को नौकरी का वास्तविक अवसर मिलने की संभावना है।

एसटीईटी रिजल्ट से खुलेगा बहाली का रास्ता

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने संकेत दे दिए हैं कि एसटीईटी 2025 का रिजल्ट 5 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। जैसे ही यह परिणाम सामने आएगा, शिक्षक नियुक्ति के चौथे चरण का शेड्यूल तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में जनवरी का महीना शिक्षा और रोजगार दोनों ही दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

कहां और कैसे देखें रिजल्ट

अभ्यर्थी अपना एसटीईटी परिणाम और स्कोर कार्ड bsebstet.org पर जाकर देख सकेंगे। लॉगिन के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। कटऑफ अंक वर्ग के अनुसार तय किए गए हैं। सामान्य वर्ग: न्यूनतम 50 प्रतिशत, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट। 

अब सभी की निगाहें टीआरई-4 पर

एसटीईटी रिजल्ट के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा टीआरई-4 शिक्षक बहाली को लेकर है। यही वह चरण है, जो हज़ारों युवाओं के करियर की दिशा तय करेगा। जिन अभ्यर्थियों ने एसटीईटी पास कर लिया है, उनके लिए यह मौका बेहद निर्णायक साबित हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment