बंगाल में कौन मारेगा बाजी? सर्वे में खुला TMC और BJP का सच

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा की कुल 294 सीटों का मौजूदा कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त होगा। ऐसे में चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 के बीच कराए जाने की संभावना है, हालांकि चुनाव आयोग ने अभी आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की है। लेकिन सियासी हलचल तेज होती जा रही है। चुनाव में अभी समय है, लेकिन ओपिनियन पोल्स और ट्रैकर सर्वे पहले ही राजनीतिक माहौल की दिशा तय करने लगे हैं। 

हाल ही में वोट वाइब इंडिया (Vote Vibe India) ने अपने राउंड-1 ट्रैकर सर्वे के आंकड़े जारी किए हैं, जो राज्य की राजनीति की कई परतें उजागर कर रहे हैं। लोगों के मन में सवाल हैं की क्या पश्चिम बंगाल में कोई बड़ा राजनितिक परिवर्तन होने के संकेत हैं।

TMC फिलहाल बढ़त में

सर्वे के मुताबिक, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस समय सबसे आगे है। TMC को कुल वोट शेयर में 39.6 प्रतिशत समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। इसके मुकाबले BJP और उसके सहयोगी दलों को 30.5 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान है। 

वहीं, कांग्रेस और वाम दलों का गठबंधन अभी काफी पीछे दिख रहा है, केवल 7.3 प्रतिशत वोट के साथ। विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि TMC फिलहाल बढ़त में है, लेकिन बड़ी संख्या में अनिर्णीत और कन्फ्यूज वोटर चुनावी नतीजे बदल सकते हैं, इसका लाभ भाजपा को मिल सकता हैं।

सामुदायिक समीकरण का असर

सर्वे में सामाजिक समीकरण भी साफ दिख रहे हैं। मुसलमान समुदाय में TMC सबसे आगे है और लगभग 54 प्रतिशत समर्थन पा रही है। हिंदू जनरल कैटेगरी में भी TMC को 40 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं। वहीं BJP का आधार SC, ST और OBC समुदाय में मजबूत है। अनुमानित वोट शेयर इस प्रकार है: SC: 50 प्रतिशत BJP, OBC: 44 प्रतिशत BJP, ST: 38 प्रतिशत BJP, विशेषज्ञों के अनुसार, ये सामाजिक समीकरण चुनाव की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

युवा BJP के साथ, बुजुर्ग TMC के भरोसे

उम्र के हिसाब से वोटिंग ट्रेंड भी दिलचस्प है। 18-24 साल के युवा मतदाता BJP के झुकाव के साथ TMC पर लगभग 7 प्रतिशत आगे हैं। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, मध्य आयु वर्ग और वरिष्ठ नागरिकों में ममता बनर्जी की लोकप्रियता अधिक दिखती है। वरिष्ठ मतदाताओं में TMC की बढ़त 21 प्रतिशत दर्ज की गई है।

महिला मतदाताओं में TMC की पकड़ मजबूत

सर्वे में यह भी सामने आया कि महिलाओं के बीच ममता बनर्जी की लोकप्रियता पुरुषों से ज्यादा है। महिला मतदाता: 43% TMC समर्थन, पुरुष मतदाता: 37% TMC समर्थन, विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं की यह मजबूत झुकाव ममता सरकार की योजनाओं और नेतृत्व के प्रति संतुष्टि को दर्शाता है।

0 comments:

Post a Comment