केंद्र सरकार के 6 बड़े फैसले, 1 अप्रैल से देशभर लागू

नई दिल्ली। नए कारोबारी साल की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल 2026 से देशभर में कई अहम नियम लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब, यात्रा और रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ेगा। सरकार का उद्देश्य जहां प्रक्रियाओं को आसान और पारदर्शी बनाना है, वहीं कुछ नियम सख्त भी किए गए हैं। आइए विस्तार से समझते हैं इन बड़े बदलावों को।

1. नया इनकम टैक्स कानून लागू

सबसे बड़ा बदलाव टैक्स व्यवस्था में देखने को मिलेगा। नया इनकम टैक्स कानून 2025 लागू किया जाएगा, जो पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा। इसमें “असेसमेंट ईयर” और “प्रीवियस ईयर” जैसे जटिल शब्दों को हटाकर एक ही “टैक्स ईयर” की व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे आम लोगों के लिए समझना आसान होगा।

2. 12 लाख तक आय पर टैक्स राहत

नई टैक्स व्यवस्था के तहत सालाना 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट दी जाएगी। सेक्शन 87A के तहत यह राहत बढ़ाई गई है, जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

3. TDS फॉर्म में बदलाव

1 अप्रैल से TDS से जुड़े दस्तावेजों में भी बदलाव होगा। अब फॉर्म 16 और फॉर्म 16A की जगह नए फॉर्म 130 और 131 लागू किए जाएंगे। इसके साथ ही फॉर्म जारी करने की समयसीमा में भी सुधार किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया ज्यादा व्यवस्थित बनेगी।

4. PAN कार्ड नियम होंगे सख्त

PAN कार्ड बनवाने के नियमों को और कड़ा किया गया है। अब केवल आधार कार्ड को जन्मतिथि प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र या पासपोर्ट जैसे दस्तावेज देना अनिवार्य होगा।

5. ट्रेन टिकट कैंसिलेशन नियम में बदलाव

भारतीय रेलवे ने टिकट रद्द करने के नियमों में बदलाव किया है। अब अगर ट्रेन छूटने के 8 घंटे के भीतर टिकट कैंसिल किया जाता है, तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा। पहले यह सीमा 4 घंटे थी।

6. ट्रेन टिकट के रिफंड नियम भी बदले

ट्रेन टिकट रिफंड को लेकर भी नए नियम लागू होंगे: 8 से 24 घंटे पहले कैंसिल करने पर 50% रिफंड, 24 से 72 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25% कटौती, 72 घंटे से पहले कैंसिल करने पर भी पूरी राशि नहीं, बल्कि नियमों के अनुसार चार्ज काटा जाएगा।

0 comments:

Post a Comment