7वें वेतन आयोग वालों को कितना फायदा?
जो कर्मचारी 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे हैं, उनके लिए महंगाई भत्ता अब 58% से बढ़कर 60% हो गया है। इसका सीधा असर उनकी मासिक सैलरी पर पड़ेगा। इस बढ़ोतरी से हर महीने मिलने वाली कुल राशि में इजाफा होगा, जिससे बैंक बैलेंस पहले से मजबूत होगा।
वहीं, यदि DA की गणना में यदि राशि 50 पैसे या उससे अधिक बनती है, तो उसे अगले रुपये में राउंड ऑफ किया जाएगा। यह भत्ता बेसिक सैलरी के अतिरिक्त अलग से जोड़ा जाएगा, जिससे कर्मचारियों की इनकम में साफ बढ़ोतरी दिखाई देगी।
कितने लोगों को मिलेगा लाभ?
देशभर के लगभग 50.46 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.27 लाख पेंशनभोगी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग को भी इस निर्णय में शामिल किया गया है, जिसे CAG की सलाह के बाद अंतिम मंजूरी दी गई है।
पुराने वेतन आयोग वालों को भी फायदा
सरकार ने पुराने वेतन आयोग के तहत काम कर रहे कर्मचारियों का भी ध्यान रखा है:
छठा वेतन आयोग (6th CPC): DA 257% से बढ़कर 262% किया गया।
पांचवां वेतन आयोग (5th CPC): DA 474% से बढ़कर 483% हुआ।
%20sailary.jpg)
0 comments:
Post a Comment