यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को 5 बड़ी खुशखबरी, टेंशन दूर!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के हित में योगी सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने नई व्यवस्था लागू करते हुए उपभोक्ताओं को कई स्तरों पर राहत देने की घोषणा की है। इस फैसले से खासकर घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

1. 30 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

सरकार ने सबसे बड़ा निर्णय यह लिया है कि एक किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन अब नेगेटिव बैलेंस होने पर भी तुरंत नहीं काटा जाएगा। ऐसे उपभोक्ताओं को 30 दिनों तक का समय दिया जाएगा ताकि वे अपना भुगतान कर सकें।

2. कनेक्शन कटने से पहले 5 बार SMS अलर्ट

नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने से पहले पांच अलग-अलग चरणों में SMS अलर्ट भेजे जाएंगे। इसका उद्देश्य यह है कि उपभोक्ता को समय रहते जानकारी मिल सके और वह अपनी बकाया राशि जमा कर सके।

3. दो किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत

सरकार ने केवल एक किलोवाट ही नहीं, बल्कि दो किलोवाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को भी राहत दी है। ऐसे उपभोक्ताओं का कनेक्शन तब तक नहीं काटा जाएगा जब तक उनका बकाया 200 रुपये तक सीमित है। यह फैसला छोटे उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

4. पारदर्शी सिस्टम से बढ़ेगी सुविधा

पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए अब हर प्रक्रिया में SMS आधारित सूचना प्रणाली लागू की गई है। इससे उपभोक्ताओं को लगातार अपडेट मिलता रहेगा और किसी भी तरह की अचानक कार्रवाई से बचाव होगा।

5. बिजली आपूर्ति को मजबूत पर जोर

सरकार ने सिर्फ उपभोक्ता सुविधा ही नहीं, बल्कि बिजली ढांचे को भी मजबूत करने पर काम किया है। प्रदेश में अब तक लगभग 30 लाख नए बिजली पोल लगाए जा चुके हैं और ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। 

0 comments:

Post a Comment