1 .तकनीकी सहायक के हजारों पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने तकनीकी सहायक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 2759 पदों को भरा जाएगा। इस पद के लिए विज्ञान स्नातक (B.Sc) योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 22 मई 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
2 .संयुक्त अधीनस्थ सेवा भर्ती का भी मौका
इसके अलावा आयोग द्वारा संयुक्त अधीनस्थ सेवा (Combined Lower Subordinate Services) के तहत भी बड़ी भर्ती आयोजित की जा रही है। इस भर्ती में 2285 पदों को भरा जाएगा। इसमें किसी भी विषय से स्नातक डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे, जबकि कुछ पदों के लिए विधि स्नातक (LLB) की योग्यता भी मांगी गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 मई 2026 से शुरू होकर 18 जून 2026 तक चलेंगे।
ऑनलाइन माध्यम से होगी पूरी प्रक्रिया
दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन करना होगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और अन्य निर्धारित चरण शामिल हो सकते हैं। इन दोनों भर्तियों के माध्यम से कुल मिलाकर 5000 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में यह उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment