सुपर खुशखबरी! यूपी में एक नई भर्ती का ऐलान, युवाओं के चेहरे खिले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के कुल 709 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी है।

आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?

आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक अपना आवेदन और फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन में किसी प्रकार का सुधार करने या शुल्क समायोजन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई तय की गई है।

सिर्फ PET पास अभ्यर्थियों को मौका

इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वे उम्मीदवार ही शामिल हो पाएंगे, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में सफल होकर निर्धारित कटऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। यानी बिना PET स्कोर के इस भर्ती में आवेदन संभव नहीं होगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा। दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

वन विभाग में यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मौका मानी जा रही है, जो सरकारी नौकरी के साथ-साथ प्रकृति और वन्य जीवन से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। 709 पदों पर भर्ती होने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा।

जानकारी कहां मिलेगी?

भर्ती से जुड़ी सभी विस्तृत जानकारी और अपडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, जहां अभ्यर्थी समय-समय पर अपडेट चेक कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment