यूपी में इन कर्मचारियों को खुशखबरी, DA में वृद्धि के साथ एरियर

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के 10 हजार से अधिक शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वित्त मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह फैसला लिया है, जिसे कुलपति की स्वीकृति के बाद औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक, बढ़ी हुई डीए दरों का लाभ कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन में ही मिल जाएगा। खास बात यह है कि जनवरी से मार्च 2026 तक का बकाया एरियर भी अप्रैल की सैलरी के साथ दिया जाएगा। इस फैसले से कर्मचारियों की आय में एकमुश्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो मौजूदा महंगाई के दौर में बड़ी राहत मानी जा रही है।

डीए में कितनी बढ़ोतरी?

वेतन आयोगों के आधार पर महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन किया गया है। 7वें वेतन आयोग के तहत डीए को 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। जबकि 6ठे वेतन आयोग के अंतर्गत डीए 257% से बढ़कर 262% हो गया है। यह संशोधन 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा, यानी कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा।

कर्मचारियों को क्या होगा फायदा?

इस फैसले का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा। डीए बढ़ने से बेसिक सैलरी पर मिलने वाला भत्ता बढ़ जाएगा, जिससे कुल वेतन में वृद्धि होगी। साथ ही एरियर मिलने से एकमुश्त अच्छी रकम भी हाथ में आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

हर विभाग को भेजा गया आदेश

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह आदेश सभी संस्थानों, संकायों, विभागों और कार्यालयों को भेज दिया है, ताकि इसे समय पर लागू किया जा सके। इससे यह सुनिश्चित होगा कि हर कर्मचारी को बढ़ी हुई दरों का लाभ बिना किसी देरी के मिल सके। डीए में यह बढ़ोतरी और एरियर का भुगतान कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला उनकी आर्थिक स्थिति को संभालने में मदद करेगा और कार्यक्षमता को भी बढ़ावा देगा।

0 comments:

Post a Comment