बिहार में बदलेगा मौसम: इन जिलों में आंधी-पानी के आसार

पटना। बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। राज्य में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बाद अब आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

25 अप्रैल से शुरू होगा मौसम में बदलाव

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार 25 अप्रैल से राज्य में मौसम परिवर्तन के संकेत साफ दिखाई देंगे। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।

25 अप्रैल: कई जिलों में आंधी के आसार

शनिवार को मौसम अलग-अलग रूपों में देखने को मिलेगा। बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, इन जिलों में 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। कुछ स्थान पर वजपात भी हो सकते हैं।

26 अप्रैल: उत्तर बिहार में ऑरेंज अलर्ट

रविवार को मौसम और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की आशंका है। बिहार के  सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, इसके अलावा सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिम चंपारण में भी आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

27-28 अप्रैल: पूरे बिहार में मौसम रहेगा सक्रिय

अगले सप्ताह की शुरुआत यानी 27 और 28 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पटना, गया, भागलपुर, नालंदा और दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment