ताबड़तोड़ ऐलान: यूपी में दो बड़ी वैकेंसी, मौका हाथ से न जाने दें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बार फिर नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक साथ दो बड़ी भर्तियों का ऐलान कर दिया है, जिससे हजारों उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इन भर्तियों में 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

1 .फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026: 700+ पदों पर मौका

सबसे पहले बात करें फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की, तो इस बार पूरे 708 पदों पर भर्ती होने जा रही है। अगर आपने सिर्फ 10वीं पास की है, तब भी आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी और 20 जुलाई 2026 तक चलेगी। यानी आपके पास अच्छा-खासा समय है। यह नौकरी उन लोगों के लिए खास है जो जंगल, प्रकृति और फील्ड वर्क से जुड़कर काम करना चाहते हैं।

2 .हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती: 200+ पद

वहीं दूसरी तरफ हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भी भर्ती निकली है। इसमें 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसकी आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होकर 9 जुलाई 2026 तक चलेगी। यानी अगर आप थोड़ी बेहतर योग्यता रखते हैं, तो ये आपके लिए एक और मजबूत विकल्प है।

ऐसे करें आवेदन

आपको बता दें की इन दोनों भर्तियों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल UPSSSC (upsssc.gov.in) पर जाकर निर्धारित तिथियों के भीतर फॉर्म भर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment