लेवल-1 कर्मचारियों की 10 प्रमुख मांगें
1. न्यूनतम वेतन में भारी बढ़ोतरी
सबसे बड़ी मांग यह है कि लेवल-1 कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 से 60,000 रुपये किया जाए।
2. फिटमेंट फैक्टर में संशोधन
फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.62 से 3.83 के बीच करने की मांग रखी गई है, जिससे कुल वेतन में बड़ा इजाफा हो सके।
3. महंगाई भत्ता (DA) का एकीकरण
कर्मचारियों की मांग है कि जब DA 50% तक पहुंचे तो उसे मूल वेतन में मिला दिया जाए।
4. HRA में बढ़ोतरी
मकान किराया भत्ता को मौजूदा 10%, 20% और 30% से बढ़ाकर 12%, 24% और 36% करने का प्रस्ताव दिया गया है।
5. वार्षिक वेतन वृद्धि में सुधार
संगठनों ने 6% से 7% तक वार्षिक वेतन वृद्धि की मांग की है, ताकि सैलरी में स्थिर बढ़ोतरी बनी रहे।
6. चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस (CEA) में बढ़ोतरी
बच्चों की शिक्षा भत्ता राशि को 2,812 रुपये से बढ़ाकर 7,000 रुपये प्रति माह करने की मांग है।
7. ट्रांसपोर्ट और डिजिटल भत्ता
न्यूनतम 9,000 रुपये ट्रांसपोर्ट भत्ता और 2,000 रुपये डिजिटल सहायता भत्ता देने की मांग की गई है।
8. कैशलेस मेडिकल सुविधा
सभी कर्मचारियों के लिए 100% कैशलेस मेडिकल सुविधा (OPD और IPD दोनों) लागू करने की बात कही गई है।
9. ग्रेच्युटी और इंश्योरेंस में सुधार
सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी सीमा को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने और ग्रुप इंश्योरेंस को मजबूत करने की मांग है।
10. पुरानी पेंशन योजना (OPS) और पदोन्नति व्यवस्था
पुरानी पेंशन योजना की बहाली के साथ-साथ हर 6, 12, 18 और 24 वर्षों में सुनिश्चित पदोन्नति की मांग भी शामिल है।

0 comments:
Post a Comment