डिजिटल सिस्टम से बदलेगी प्रक्रिया
यह बदलाव EPFO के नए डिजिटल प्लेटफॉर्म CITES 2.0 के तहत किया जा रहा है। माना जा रहा है कि मई के अंत तक यह सुविधा शुरू हो सकती है। अभी तक PF निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया, दस्तावेज़ और इंतजार करना पड़ता था, लेकिन नई प्रणाली से यह झंझट काफी हद तक खत्म हो जाएगा।
कैसे काम करेगी नई सुविधा
नई सेवा शुरू होने के बाद कर्मचारी EPFO पोर्टल या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करेंगे। इसके बाद UAN (Universal Account Number) और OTP वेरिफिकेशन के जरिए अपनी पहचान सुनिश्चित करेंगे। फिर वे अपनी UPI ID दर्ज कर जितनी राशि निकालनी है, उसे चुनेंगे और कुछ ही समय में पैसा सीधे बैंक खाते में पहुंच जाएगा।
75% तक ही निकाल सकेंगे पैसा
नए नियमों के तहत कर्मचारी अपने कुल PF बैलेंस का अधिकतम 75% ही निकाल पाएंगे। कम से कम 25% राशि खाते में रखना अनिवार्य होगा, ताकि रिटायरमेंट के लिए कुछ बचत बनी रहे।
आने वाले समय में और बदलाव
सरकार PF से जुड़ी व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रही है। इसके तहत नई योजनाएं और नियम लाने की तैयारी है, जिससे पेंशन और बीमा से जुड़ी सुविधाएं भी बेहतर होंगी।

0 comments:
Post a Comment