CM सम्राट चौधरी का ऐलान, बिहारवासियों को 3 बड़ी खुशखबरी

पटना। बिहार विधानसभा में बहुमत पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ संकेत दिए कि सरकार का फोकस सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई पर रहेगा।

1 .अंचल, ब्लॉक और थाना सीधे निगरानी में

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में अंचल, ब्लॉक और थाना स्तर की व्यवस्थाओं की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को सरकारी कामों के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े और सभी सेवाएं समय पर मिलें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह बनाया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर कामकाज में तेजी आए।

2 .कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख

CM सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस पूरी तरह सक्रिय और जिम्मेदार तरीके से काम करेगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की गलत हरकत करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

3 .डिजिटल और पारदर्शी प्रशासन पर जोर

मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे डिजिटल सुधारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि लोक सेवाओं के अधिकार कानून, भूमि पोर्टल, ई-म्यूटेशन और अन्य डिजिटल सेवाओं के माध्यम से प्रशासन को पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व के कार्यकालों में भी विभिन्न नेताओं ने इन सुधारों को आगे बढ़ाया, जिससे बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हुई है।

सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि जमीन पर काम करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार में सुशासन की परंपरा को और मजबूत किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment