क्या है DAC सिस्टम?
DAC एक तरह का सुरक्षा कोड है जो हर LPG बुकिंग के बाद ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। यह कोड बिल्कुल OTP की तरह काम करता है। जब गैस सिलेंडर डिलीवरी के लिए आता है, तो डिलीवरी एजेंट ग्राहक से यह कोड मांगता है। सही कोड की पुष्टि होने के बाद ही डिलीवरी पूरी की जाती है। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सिलेंडर सही उपभोक्ता तक ही पहुंचे और किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जी डिलीवरी की संभावना खत्म हो।
DAC कोड कैसे मिलता है?
जब उपभोक्ता LPG सिलेंडर बुक करता है, तो उसके तुरंत बाद यह कोड उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाता है। यह SMS, मोबाइल ऐप या कुछ मामलों में WhatsApp के जरिए भी मिल सकता है। कोड उसी नंबर पर भेजा जाता है जो गैस कनेक्शन से लिंक होता है।
डिलीवरी प्रक्रिया में नया नियम?
नए सिस्टम के तहत जब डिलीवरी बॉय सिलेंडर लेकर ग्राहक के घर पहुंचता है, तो वह DAC कोड की मांग करता है। ग्राहक को अपने मोबाइल पर आया हुआ कोड बताना होता है। कोड सही पाए जाने पर ही डिलीवरी पूरी मानी जाती है। यदि ग्राहक कोड नहीं बता पाता या कोड गलत होता है, तो सिलेंडर की डिलीवरी रोक दी जा सकती है या उसे वापस भी ले जाया जा सकता है।
अगर DAC कोड न मिले तो क्या करें?
कभी-कभी तकनीकी कारणों या नेटवर्क समस्या की वजह से कोड समय पर नहीं पहुंच पाता। ऐसी स्थिति में ग्राहक घबराएं नहीं। वे इन तरीकों से कोड फिर से प्राप्त कर सकते हैं। गैस कंपनी की मोबाइल ऐप से, आधिकारिक वेबसाइट से, कस्टमर केयर से संपर्क करके या डिलीवरी एजेंट से कोड दोबारा भेजने का अनुरोध करके।
उपभोक्ताओं को क्या फायदा होगा?
इस नए नियम से LPG डिलीवरी प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और गलत डिलीवरी या गैस के दुरुपयोग पर रोक लगेगी। इससे उपभोक्ताओं को यह भरोसा मिलेगा कि उनका सिलेंडर सुरक्षित और सही तरीके से उन्हें ही मिलेगा।
0 comments:
Post a Comment