योगी सरकार का बड़ा कदम, बुजुर्गों के लिए 3 बड़ी खुशखबरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। खासकर उन बुजुर्गों के लिए यह प्रयास बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं, जो किसी कारणवश अकेले या बेसहारा जीवन जीने को मजबूर हैं। 

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक समाज कल्याण विभाग के माध्यम से चल रही योजनाओं ने हजारों बुजुर्गों को न केवल आश्रय दिया है, बल्कि उन्हें सम्मान और सुरक्षा का एहसास भी कराया है ।राज्य सरकार बुजुर्गों को आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाने के लिए हर महीने 1000 वृद्धावस्था पेंशन भी उपलब्ध करा रही है। यह सहायता राशि उनके छोटे-छोटे खर्चों और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

1. वृद्धाश्रमों में सुरक्षित जीवन और बेहतर सुविधाएं

प्रदेश के सभी 75 जिलों में सरकारी वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं, जहां हजारों बुजुर्गों को पूरी तरह नि:शुल्क आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में हजारों वरिष्ठ नागरिक इन केंद्रों में रहकर सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यहां रहने वाले बुजुर्गों को सिर्फ रहने की जगह ही नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और सम्मानजनक जीवन भी दिया जा रहा है।

2. पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और नियमित देखभाल

सरकार ने वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए विशेष पोषण योजना लागू की है। हर दिन अलग-अलग और संतुलित भोजन की व्यवस्था की जाती है, जिसमें दलिया, खिचड़ी, दाल-सब्जी, मौसमी फल और पौष्टिक व्यंजन शामिल हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नियमित स्वास्थ्य जांच, मुफ्त दवाइयों की सुविधा और गंभीर बीमारी की स्थिति में आयुष्मान योजना के तहत लाखों रुपये तक का इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे बुजुर्गों को न केवल शारीरिक सहारा मिला है, बल्कि मानसिक संतोष भी बढ़ा है।

3. मानसिक सुकून, मनोरंजन और सामाजिक जुड़ाव

सरकारी वृद्धाश्रमों में केवल शारीरिक देखभाल ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जा रहा है। बुजुर्गों के लिए योग कक्षाएं, भजन-कीर्तन, टीवी और सामूहिक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है, जिससे वे सक्रिय और खुशहाल जीवन जी सकें। इन प्रयासों ने अकेलेपन की भावना को काफी हद तक कम किया है और बुजुर्गों के बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ाया है। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जिससे उनके जीवन में नई ऊर्जा आती है।

0 comments:

Post a Comment