पटना में बड़े पैमाने पर जमीन चिन्हित
इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 1010 एकड़ का कोर एरिया तय किया गया है, जहां टाउनशिप का मुख्य विकास होगा। इसके अलावा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगभग 81,730 एकड़ का एक विशाल 'स्पेशल एरिया' भी चिन्हित किया गया है। इसमें कई प्रखंडों के सैकड़ों गांवों को शामिल किया गया है, जिससे यह प्रोजेक्ट एक बड़े क्षेत्रीय विकास मॉडल के रूप में उभरेगा।
सुविधाओं से लैस होगा नया शहर
पाटलिपुत्र टाउनशिप को एक आधुनिक और स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने की योजना है। इसमें फिनटेक सिटी, स्पोर्ट्स सिटी, लॉजिस्टिक हब और ज्यूडिशियल एकेडमी जैसी सुविधाएं शामिल की जाएंगी। इसका उद्देश्य रोजगार के अवसर बढ़ाना और निवेश को आकर्षित करना है।
कनेक्टिविटी बनेगी बड़ी ताकत
यह टाउनशिप रणनीतिक रूप से ऐसी जगह विकसित की जा रही है, जहां से प्रमुख स्थानों तक पहुंच आसान होगी। पटना रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और शहर के मुख्य व्यावसायिक इलाकों से इसकी दूरी संतुलित है, जिससे आवागमन सुगम रहेगा। साथ ही, राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल मार्ग से जुड़ाव इसे और मजबूत बनाएगा।
कई गांवों का होगा विकास
इस परियोजना में एक दर्जन से अधिक राजस्व गांव सीधे तौर पर कोर एरिया में शामिल हैं, जबकि सैकड़ों गांव स्पेशल एरिया का हिस्सा होंगे। इससे ग्रामीण इलाकों में भी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय लोगों को विकास का सीधा लाभ मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment