यूपी में इन कर्मचारियों को खुशखबरी, मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने उनके मानदेय में वृद्धि करते हुए अब 18 हजार रुपये प्रतिमाह देने का निर्णय लिया है। इस फैसले के साथ ही सरकार ने भुगतान सुनिश्चित करने के लिए 250 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी है।

इसी महीने से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ इसी माह से मिलने लगेगा। यह राशि बेसिक शिक्षा निदेशालय के माध्यम से सभी जिलों को आवंटित कर दी गई है, जिससे भुगतान प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो।

तय उद्देश्य के लिए ही होगा धन का उपयोग

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि जारी की गई धनराशि का उपयोग केवल शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान के लिए ही किया जाएगा। किसी अन्य मद में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा, समग्र शिक्षा योजना के तहत भी अतिरिक्त सहयोग प्रदान किया जाएगा।

चरणबद्ध तरीके से होगा भुगतान

सरकार ने जिलों को यह भी निर्देश दिए हैं कि पूरी धनराशि एक साथ न निकाली जाए। आवश्यकता के अनुसार हर महीने राजकोष से धन निकाला जाए, ताकि वित्तीय प्रबंधन संतुलित बना रहे। इससे भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता भी बनी रहेगी।

उपयोगिता प्रमाण पत्र देना होगा जरूरी

अगल किस्त जारी होने से पहले संबंधित अधिकारियों को खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि धन का सही और निर्धारित उद्देश्य के लिए ही उपयोग हुआ है।

0 comments:

Post a Comment