सरकार और कौशल विकास मिशन का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना और निजी क्षेत्र में भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाना है।
35 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर
रोजगार मेले में करीब 35 बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों की ओर से लगभग 2500 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में बड़ी संख्या में युवाओं को सीधे इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया के जरिए नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
रोजगार मेले में 18 से 45 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। इसमें आठवीं पास से लेकर आईटीआई, पॉलीटेक्निक, स्नातक, बीटेक और एमबीए तक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को अवसर दिया जा रहा है। इससे अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि के युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।
पहले भी मिला अच्छा परिणाम
हाल ही में अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले में भी बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी मिली थी। इंटरव्यू के बाद सैकड़ों अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित युवाओं को आकर्षक वेतन पैकेज के साथ नौकरी का अवसर दिया गया, जिससे रोजगार मेलों को लेकर युवाओं का भरोसा बढ़ा है।

0 comments:
Post a Comment