सरकार का मानना है कि नई भर्तियों से न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि जमीन विवाद और लंबित मामलों के निपटारे में भी तेजी आएगी। दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्यभर में जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा शुरू करने का फैसला लिया है।
हर हल्के में तैनात होंगे कर्मचारी
राजस्व विभाग की योजना है कि नए कर्मचारियों की नियुक्ति हर हल्के में की जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों के काम समय पर पूरे हो सकें। वर्तमान में कई इलाकों में कर्मचारियों की कमी के कारण दाखिल-खारिज, जमीन मापी और रिकॉर्ड सुधार जैसे कार्यों में देरी की शिकायतें सामने आती रही हैं। नई नियुक्तियों के बाद इन समस्याओं को काफी हद तक कम करने की उम्मीद जताई जा रही है।
युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
राजस्व मंत्री ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रस्ताव संबंधित विभागों को भेजा जा चुका है और जल्द ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती बड़ा मौका मानी जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में आवेदन प्रक्रिया और चयन से जुड़ी जानकारी भी जारी की जा सकती है।

0 comments:
Post a Comment