सरकार का कहना है कि रोजगार मेला अभियान का उद्देश्य युवाओं को तेजी से सरकारी नौकरी उपलब्ध कराना और विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरना है। इसी कड़ी में देशभर के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
बिहार के कई शहरों में भी आयोजन
बिहार में भी रोजगार मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पटना, गया, हाजीपुर और समस्तीपुर समेत कई स्थानों पर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजधानी पटना में दानापुर रेल परिसर में विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जहां रेलवे और अन्य विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
कई मंत्रालयों में मिलेगी नियुक्ति
इस रोजगार मेले के तहत चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। इनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग सहित कई केंद्रीय संस्थान शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
रोजगार अभियान को मिल रही रफ्तार
केंद्र सरकार के मुताबिक, अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के जरिए करीब 12 लाख युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। अब 19वें रोजगार मेले के जरिए हजारों नए युवाओं को सरकारी सेवा में शामिल होने का मौका मिलेगा। सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि रोजगार सृजन उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी उद्देश्य से भर्ती प्रक्रियाओं को तेज किया जा रहा है।
0 comments:
Post a Comment