बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक तौर पर शुभेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया। अब शनिवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।
भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत
इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बंगाल में भाजपा की यह जीत राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव मानी जा रही है। पहली बार पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है।
विधायक दल की बैठक में बनी सहमति
भाजपा विधायक दल की बैठक विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई। बैठक में विधायक दल के नेता के लिए कई प्रस्ताव आए, लेकिन सभी प्रस्ताव केवल शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में थे। इसके बाद अमित शाह ने कहा कि दूसरे नाम के लिए भी समय दिया गया, लेकिन कोई अन्य नाम सामने नहीं आया। ऐसे में सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता घोषित किया गया।
ममता बनर्जी को भी दी बड़ी चुनौती
इस चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों जगह जीत हासिल की। खास बात यह रही कि भवानीपुर सीट पर उन्होंने ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इससे पहले भी नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को मात दे चुके हैं। यही वजह है कि बंगाल की राजनीति में उनका कद लगातार बढ़ता गया।
कल होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया जाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment